Site icon Yashbharat.com

तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, 15 अगस्त की सुबह बहोरीबंद के नीमखेड़ा मोड़ पर दर्दनाक हादसा 

IMG 20241218 WA0017 1 1

कटनी/बहोरीबंद(YASHBHARAT.COM)। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक सड़क के दूसरी ओर जाकर सामने से आ रही कार से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरा।

15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे इस हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहोरीबंद थाना के ग्राम मसन्धा निवासी घायल युवक ने राहगीरों के सामने ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार बहोरीबंद से सिहोरा की तरफ आ रहे थे जबकि कार सवार सभी लोग कुंडलपुर दर्शन को जा रहे थे। हादसा इतना तेज था कि कार के एयरबैग तक खुल गए थे, जबकि कार सवार ने बचाने के प्रयास में कार को सड़क के नीचे उतार लिया था ।

टक्कर में बाइक और कार के अगले हिस्से में भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलने पर बहोरीबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक एवं घायल युवक की पहचान तथा हादसे के कारणों की जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version