Site icon Yashbharat.com

Katni : बहन के यहां से घर लौट रही थी राधा, जंगल में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त

28 10 2018 police 18579489 22813

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम बसाड़ी के पास जंगल से बुधवार की शाम बरामद महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। ग्राम सुड्डी की रहने वाली यह महिला अविवाहित थी तथा शनिवार की शाम 5 बजे अपनी बड़ी बहन की ससुराल विलायतकला से वापस गांव लौट रही थी। इसके बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला और कल बुधवार की शाम जंगल से उसकी लाश बरामद की गई। बहरहाल पुलिस ने आज सुबह महिला का पीएम कराया और अब मामले में आगें कार्रवाई करने पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
इस संबंध में बड़वारा थाना प्रभारी हरवचन सिंह ने बताया कि ग्राम सुड्डी निवासी 25 वर्षीय राधा बाई नामक महिला अविवाहित थी तथा वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बड़ी बहन की ससुराल विलायतकला में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि राधा बाई शनिवार की शाम विलायतकला से सुड्डी आने बस में सवार हुई लेकिन घर नहीं पहुंची। वहीं कल बुधवार की शाम को लोगों ने सुड्डी व बसाड़ी के बीच जंगल में एक लगभग 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची महिला की शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्ती का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं आज सुबह सुड्डी से पहुंचे ग्रामीणों ने महिला के शव की शिनाख्त राधा बाई के रूप में की और मामले में हत्या का संदेह भी व्यक्त किया है। थाना प्रभारी हरवचन सिंह का कहना है कि राधा बाई की मौत स्वाभाविक हुई, इसके साथ कोई हादसा हुआ है या हत्या की गई है। इस संबंध में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। बहरहाल पुलिस ने आज सुबह पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले में आगें कार्रवाई करने पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

Exit mobile version