Saturday, May 16, 2026
Latest:
katni

Breaking; बड़वारा के सुड्डी गांव में लकड़ी बीनने जंगल गई युवती बनी बाघ का निवाला

Katni । कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुड्डी से सनसनीखेज खबर मिल रही है।

यहां एक 22 वर्षीय युवती को बाघ ने निवाला बना लिया। रोशनी आदिवासी नामक यह युवती बड़वारा वन परिक्षेत्र के अन्तर्गत सुड्डी गांव के जंगल मे लकड़ी बीनने गई थी।

युवती पर बाघ ने हमला कर दिया रोशनी बाघ के हमले से खुद को बचा नहीं पाई और बाघ उसे घसीटते हुए घने जंगल में लेगया ।

काफी देर तक जब रोशनी वापस नहीं लौटी तो घरवालों तथा गांव वालों ने खोज शुरू की तब जंगल मे युवती का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। मौके पर वन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार युवती विधवा थी। जो मायके में रह रही थी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply