माधवनगर का दशहरा चल समारोह इस बार होगा खास, नई टीम को मिली जिम्मेदारियां बंटू रोहरा जुलुस प्रभारी सुनील तलुज़ा कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी कण्ट्रोल रूम प्रभारी बनाए गए
माधवनगर का दशहरा चल समारोह इस बार होगा खास, नई टीम को मिली जिम्मेदारियां बंटू रोहरा जुलुस प्रभारी सुनील तलुज़ा कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी कण्ट्रोल रूम प्रभारी बनाए ग
कटनी। माधवनगर के ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह को इस वर्ष और भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माधव श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाजसेवी सुशील मोटवानी को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।*
वहीं बंटू रोहरा को जुलूस प्रभारी, सुनील तलुजा को कार्यकारी अध्यक्ष तथा राजा जगवानी को दशहरा चल समारोह के कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों पर माधवनगर के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। समाजसेवियों ने कहा कि ऊर्जावान और सक्रिय साथियों को जिम्मेदारी मिलने से दशहरा चल समारोह को नई ऊर्जा मिलेगी। इस वर्ष आयोजन को और व्यवस्थित, भव्य एवं आकर्षक बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जाने की उम्मीद जताई गई है।