Katni : भाजपा प्रदेश तो कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ उतरी सड़क पर, दिनभर चले आंदोलन
कटनी। किसानों की समस्याओं को लेकर आज शहर की सियासत गर्म रही। कांग्रेस ने जहां केन्द्र सरकार पर प्रदेश सरकार के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए धरना दिया तो वहीं भाजपा ने किसान आक्रोश आंदोलन के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।
सत्तापक्ष और विपक्ष द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण का आग्रह किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा राहत कोष की राशि नहीं दी जा रही है तो वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है। कटनी। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ किए जा
रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष की राशि अब तक प्रदेश को नहीं दिए जाने के विरोध में प्रांतव्यापी आव्हान के आज कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा आयोजित धरने में जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह को भी शामिल होना था लेकिन अपरिहार्य कारणोंवश उनका कटनी दौरा निरस्त हो गया।

बड़वारा विधायक बसंत सिंह ने कहा कि मप्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से लाखों परिवार प्रभावित हुए है और मप्र सरकार को लगभग 6 हजार करोड़ से भी अधिक की राहत पैकेज की आवश्यकता है लेकिन जिस प्रकार बेघर और भूखे परिवारों को राहत राशि न देकर केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा उनकी आह ली जा रही है, जिसका असर आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन ने कहा कि मप्र में भारी वर्षा से किसानों की फसलें चौपट हो गई है और विगत दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मप्र को विशेष सहयोग देने का अनुरोध किया था लेकिन प्रधानमंत्री ने एनडीए शासित बीजेपी के राज्य बिहार और कर्नाटक को विशेष सहायता पैकेज दिया लेकिन मप्र से 28 लोकसभा सांसद और 8 राज्यसभा सांसद होने के बावजूद राहत राशि नहीं भेजी जा रही है और न ही बीजेपी के सांसदों द्वारा इस सम्बंध में कोई मांग की गई है। ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेताओं द्वारा किसानों की समस्याओं के लिए कोई मांग नही की जा रही और उनके हितों के नाम पर झूठा दिखावा करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इस अवसर पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था।
कांग्रेस के प्रदर्शन में इनकी रही उपस्थिति
आंदोलन में पूर्व विधायक सौरभ सिंह, कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पद्मा शुक्ला, मध्यप्रदेश कांग्रेस शिक्षा व शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौड़, श्याम शर्मा, शिवकुमार यादव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा, विवेक पाण्डेय गोल्डन, महेंद्र जैन, मौसूफ अहमद, रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, राकेश द्विवेदी गुड्डू, मनोज गुप्ता, रजनी सोनी, झम्मटमल ठारवानी, राजकिशोर यादव, राजा जगवानी, राजेश जाटव, सतवीर सिंह भाटिया, सुजीत द्विवेदी, नारायण निषाद, प्रांशु परिहार, राहुल पटेरिया, देवीदीन गुप्ता, श्याम पाहूजा, नासिर खान, गुप्तेश्वर साहू, अजय जैसवानी, शेख सिकंदर भाईजान, संजय खरे, अशोक मंगल गौटिया, पुरुषोत्तम गौतम, विजयमंगल चौधरी उपस्थित रहे।
भाजपा ने कहा- सत्ता में आते ही कांग्रेस अपने वादे को भूल गई

इधर कलेक्ट्रेट के सामने ही भाजपा ने किसान आक्रोश आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर धरना दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार ने चुनाव से पहले किसानों के कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस अपने वादे को भूल गई। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ और प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अतिवर्षा से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का न तो सर्वे कराया गया है और न ही मुआवजा वितरित किया गया है।

जिससे प्रदेश किसान परेशान है। इस आंदोलन के कटनी जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री बिजेंद्र प्रताप सिंह रहे। श्री सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस सरकार ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की आज इनके झूठे वादे में फंस कर प्रदेश का हर किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है।
मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि आज जनता परेशान है। बिजली के भारी भरकम बिलों से उसे समझ नहीं आ रहा सरकार ने जनता के हित की अनदेखी की है। विधायक प्रणय पांडे ने कहा कि प्रदेश के आधे किसानों का फसल बीमा नहीं कराया गया। मात्र बहोरीबंद विधानसभा में सैकड़ों किसान है जिनके कर्ज माफ नहीं किये गए। आज प्रभारी मंत्री को आना था क्षेत्र की जनता के साथ उनसे मिलता लेकिन वो जानबूझकर नहीं आये। भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कहा कि म.प्र.कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी व किसानों के प्रति उदासीन व्यवहार के कारण इस बार दीपावली त्योहार में किसान के चेहरे मुरझाये हुये थे।
पहुंचे प्रहलाद लोधी निकाली जम कर भड़ास
इस धरना प्रदर्शन में पवई के हाल ही में विधानसभा की सदस्यता से हटाए गए प्रहलाद लोधी भी पहुंचे तथा कांग्रेस सरकार पर जानबूझकर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उन्हें 12 दिसम्बर तक अपील का वक्त दिया मगर सिर्फ अपनी सरकार को बचाने के लिए उन्हें सदस्यता से हटाया गया। प्रहलाद लोधी ने कहा कि ऐसे तो मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी सिख दंगों में शामिल होने का आरोप है तो फिर वह स्तीफा क्यों नहीं देते।
उन्होंने कहा कि मप्र कांग्रेस सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। पूर्व विधायक अलका जैन ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण हर किसान को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन कमलनाथ सरकार ने अब तक सर्वे भी नहीं करवाया। मुआवजा मिलना तो बहुत दूर की बात है।
अन्य वक्ताओं ने भी कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश के भोले-भाले किसानों को बरगला कर कांग्रेस ने धोखे से मप्र में अपनी सरकार बना ली, लेकिन अब वह एक्सपोस हो चुकी है। संचालन उदयराज सिंह तथा सत्यनारायण अग्रहरी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन करते महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने कहा कि न तो अब तक किसी किसान का दो लाख का कर्ज माफ हुआ और न ही कांग्रेस ने बाकी वादे पूरे किए। आमजन बिजली बिलों की भारी मार से परेशान है। किसानों को पर्याप्त बिजली नही मिल रही है। किसान आत्मदाह कर रहा है। धरना के उपरांत भाजयुमो ने बिजली बिलों की होली जलाई।
इनकी रही उपस्थिति
किसान आक्रोश आंदोलन में भाजपा जिला अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, बड़वारा के पूर्व विधायक मोती कश्यप, रामचन्द्र तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल, उपाध्यक्ष अशोक विश्कर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष रामरतन पायल, जिला महामंत्री उदयराज सिंह, हरिशंकर गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, विजय शुक्ला, अर्पित पोद्दार, पूजा सिंह, रामु साहू, विजय दुबे, श्याम निषाद, रवि खरे, आशुतोष शुक्ला, संजय चौदहा, अश्वनी गौतम, पारस त्रिसोलिया, सुनील उपाध्यक्ष, रणवीर कर्ण, डारेश्वर पाठक, प्रगति राय, रुकमणी बर्मन, अखिल पांडे, जयवंत सिंह, सचिन तिवारी, शाहीन सिद्दकी,महमूद खान,पार्षद मनीष पाठक,अभिषेक ताम्रकार, शैलेन्द्र जैन, राजेन्द्र सोंधिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना सिंह, जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, सपना सरावगी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शिल्पी सोनी, किरण जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, मनीष दुबे, सौरभ दुबे मयंक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, नीरज दुबे, मिट्ठू लाल जैन, गौरीशंकर पटेल, सहित सभी मंडलों आदि की उपस्थिति रही।


