Site icon Yashbharat.com

कर्नाटक राज्यपाल के पोते की पत्नी दिव्या के गंभीर आरोप: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और बेटी से दूर रखने की शिकायत

Screenshot 20251203 145628 Chrome

कर्नाटक राज्यपाल के पोते की पत्नी दिव्या के गंभीर आरोप: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और बेटी से दूर रखने की शिकायत। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते देवेंद्र गहलोत की पत्नी दिव्या ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

कर्नाटक राज्यपाल के पोते की पत्नी दिव्या के गंभीर आरोप: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और बेटी से दूर रखने की शिकायत

मंगलवार को उन्होंने मध्यप्रदेश के रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपी है. इसमें उन्होंने दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छत से धक्का देकर गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

दिव्या ने पति देवेंद्र गहलोत सुसर जितेंद्र गहलोत देवर विशाल गहलोत सहित दादी सांस अनीता गहलोत पर कई गंभीर आरोप लगाए है. दिव्या ने 50 लाख रुपए की दहेज मांग करते हुए मानसिक उत्पीड़न और बेटी को जबरन अपने पास रखने की शिकायत की है. दिव्या का ससुराल नागदा में हैं और दिव्या के माता पिता का घर रतलाम में हैं. इसलिए शिकायत रतलाम एसपी अमित कुमार से की गई है.

ये भी पढ़ें

दिव्या ने क्या-क्या बताया?

दिव्या ने बताया कि हमारी शादी 29 अप्रैल 2018 में रतलाम जिले के ताल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी. दिव्या का आरोप है कि शादी के समय कई बातें छिपाई गई थीं. ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति शराब और अन्य नशों का आदि हैं. इसके अलावा उसका दूसरी महिलाओं से संबंध भी हैं.

बेटी से मिलने के लिए मांगे 50 लाख

दिव्या ने बताया कि मेरी चार साल की बेटी हैं, जिससे सुसराल पक्ष ने दूर कर रखा हैं. सुसराल पक्ष के लोग मुझ से 50 लाख रुपए पिता से लाने को बोलते हैं. मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट की है और एक बार मुझे छत से नीचे फेंकने की कोशिश भी की थी.

आगे कहा कि मैं गैलरी में गिरी और रात भर हॉस्पिटल नहीं ले गए. दूसरे दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए. मेरी चार साल की बेटी को ससुराल पक्ष ने सुसराल में रखा हैं और मुझे मिलने भी नहीं देते हैं. मैं नवंबर में बेटी से स्कूल मिलने गई तो पति ने मिलने नहीं दिया और 50 लाख रुपए मायके से नहीं लाओगी तो बेटी से मिलने नहीं देंगे.

उज्जैन की गई शिकायत ट्रांसफर

दिव्या का कहना हैं कि रतलाम एसपी अमित कुमार से मिली उन्होंने मुझे उज्जैन आई जी और एसपी को शिकायत करने को कहा है. क्योंकि मामला नागदा का हैं और नागदा उज्जैन जिले में आता हैं. हालांकि रतलाम एसपी ने मेरी शिकायत ली हैं. रतलाम के एडिशनल एसपी राकेश काका ने बताया कि एक शिकायत रतलाम एसपी साहब की जनसुनवाई में आई थी. क्योंकि मामला उज्जैन का हैं तो शिकायत भी उज्जैन भेज दी है.

Exit mobile version