Site icon Yashbharat.com

Kamalnath Cabinet में फेरबदल की अटकलें, इन मंत्रियों की जा सकती है कुर्सी

kamal natah cabinet 20 06 2019 m

भोपाल। मध्यप्रदेश में 6 माह पुरानी कमलनाथ सरकार के अंतर्विरोध और मंत्रियों की तकरार सामने आते ही गुरुवार को सियासी सरगर्मी चरम पर बनी रहीं।

प्रधुम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद से हटाया जा सकता है

मंत्रिमंडल में फेरबदल और दो मंत्रियों को हटाने की अटकलें जोर-शोर से चलती रहीं।

इस बीच सिंधिया गुट के मंत्री गोविंद राजपूत ने मीडिया से दो टूक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ को मंत्री-विधायकों के लिए समय देना चाहिए। कमलनाथ हमारे नेता हैं अपनी बात रखने हम उन्हीं के पास जाएंगे। उधर, निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा तो यह दावा करते नजर आए कि मेरा मंत्री बनना बिल्कुल तय है, मुख्यमंत्री मुझे आश्वस्त कर चुके हैं।

Exit mobile version