Site icon Yashbharat.com

JOB ALERT: AIMP की रोजगार के लिए पहल, एक दिवसीय एप्रेन्टीसशीप ड्राईव का आयोजन कल

interviews job

interviews job

इंदौर। एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश (एआइएमपी) शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कर रहा हा। टेक्निकल ट्रेनिंग ले रहे विद्यार्थियों को कम्पनियां एप्रेंटिस के रूप में नियुक्तियां प्रदान करेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बताया कि एसोसिएशन की स्ट्राईव योजना के अन्तर्गत कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन, एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश एवं शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक एप्रेन्टीसशीप ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है।

13 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे से नंदानगर स्थित शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) परिसर इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। एप्रेंटिस चयन के लिए इंदौर की विभिन्न औद्योगिक इकाईय व कंपनियां रिक्तियों के साथ सम्मिलित हो रही है। कम्पनियां अभ्यर्थीयों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, ड्राफ्टसमेन, मैकेनिकल एवं मशीनिस्ट ट्रेड से आइटीआइ प्रशिक्षित विद्यार्थियों को नियुक्तियां देंगी। साथ ही 10 वीं/बीएससी केमेस्ट्री/एमएससी केमेस्ट्री/बी. फार्मा/एम. फार्मा में उत्तीर्ण प्रतिभागी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो वह साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते है।

स्ट्राइव योजनान्तर्गत चयनित प्रतिभागियों को स्टाईपेण्ड के रूप में योग्यतानुसार 6000 से 11000 रू प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस एप्रेन्टीसशीप ड्राइव में जो आवेदक भाग लेना चाहते हैं वह 13 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोजन स्थल आइटीआइ परिसर, नंदानगर, इंदौर में अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रतिभागियों को देय नहीं होगा। एसोसिएशन के स्ट्राईव योजना के चेयरमैन अनील जोशी व सचिव अमित धाकड़ ने बताया कि अप्रेन्टीसशीप ड्राईव में प्रतिभागियों की भर्ती अप्रेन्टीसशीप नियमों एवं चयन करने वाली कंपनियों के शर्तो के अनुसार की जाएगी।

Exit mobile version