जम्मू के पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर में श्री अमरनाथ जी यात्रा के श्रद्धालुओं को मिल रही नि:शुल्क ठहरने और दोनों टाइम चाय नाश्ते और भोजन की व्यवस्था
महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास महराज एवं महंत स्वामी डॉ. सत्य नारायण दास महराज के मार्गदर्शन में मिल रही पंजीयन व उपचार की भी सुविधा
जम्मू(YASHBHARAT.COM)। श्री अमरनाथ जी यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा, सुरक्षा, ठहरने और मार्ग की सुगमता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख सुविधाओं में जगह-जगह ऑक्सीजन बूथ, दोनों मार्गों पर 100-100 बेड के अस्पताल और 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर शामिल हैं। सरकार के द्वारा की गई सुविधाओं के अलावा श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर के विभिन्न मठ मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की परेशानियों को ध्यान में रख कर विशेष इंतजाम किए गए हैं। खासकर जम्मू के पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर में पूरे जम्मू कश्मीर राज्य में सनातन धर्म की अलख जगाने वाले महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास जी महाराज और महंत स्वामी डॉ. सत्य नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में देश के कोने-कोने से श्री अमरनाथ जी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही ठहरने, दोनों टाइम चाय नाश्ते और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर की व्यवस्थाओ की देखरेख में शामिल सेवादार लक्ष्मी प्रसाद तिवारी ने बताया कि महाण्डलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास जी महाराज एवं महंत स्वामी डॉ. सत्यनारायण दास जी महाराज के मार्ग दर्शन और दिशा-निर्देश पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने, चाय नाश्ते और भोजन के अलावा मंदिर परिसर में ही जम्मू कश्मीर सरकार के सहयोग से पंजीयन और उपचार की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवादार श्री तिवारी ने यह भी बताया कि मौसम खराब होने के कारण यात्रा रोके जाने के बाद मध्यप्रदेश के कटनी शहर सहित देश के कोने-कोने से आए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में ही रह रहे हैं और उन्हें दोनों टाइम चाय नाश्ते और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं में विभिन्न समाज सेवी और समाज सेवी संस्थाएं भी आगे आकर मदद कर रही हैं। गौरतलब है कि जम्मू के पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित श्रीराम मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास जी महराज का कटनी व जबलपुर से पुराना नाता है। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास जी महराज जबलपुर जिले के पनागर के पास स्थित सिंगलदीप के बिलौंहा परिवार से हैं तथा उन्होंने बचपन से ही वैराग्य धारण कर लिया था और घर बार छोड़ दिया था। बाद में बिलौंहा परिवार कटनी के गायत्रीनगर क्षेत्र में आकर रहने लगा। इसलिए जबलपुर व कटनी से श्री अमरनाथ जी यात्रा में शामिल होने जम्मू कश्मीर पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं को भी वहां विशेष महत्व दिया जाता है।
श्रद्धालुओं ने मंदिर की व्यवस्थाओं को सराहा
जम्मू के पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर के महाण्डलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास जी महाराज और महंत स्वामी सत्यनारायण दास जी महाराज के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की वहां ठहरने वाले श्रद्धालु भी सराहना कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के कटनी शहर से श्री अमरनाथ जी यात्रा में शामिल होने गए श्रद्धालु विजय शंकर शुक्ला, सतीश कुमार शुक्ला, रजनीश कुमार शुक्ला, विवेक शुक्ला, विनीत शुक्ला, वंदना शुक्ला, रंजना शुक्ला, दीक्षा शुक्ला सहित सिहोरा के श्रद्धालु कृष्ण कुमार कुररिया, सरोज कुररिया और सुधा शुक्ला ने मीडिया के सामने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओ की सराहना करते हुए मंदिर परिसर की व्यवस्थाओ से जुड़े सभी सेवादारों क्रमश: सुधीर आनंद, सविता आनंद, सरोज माई, अभिषेक गुप्ता, मोहित शर्मा को साधुवाद दिया है।
