RJD को बड़ा झटका: पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में हुए शामिल, पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता
RJD को बड़ा झटका: पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में हुए शामिल, पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता
RJD को बड़ा झटका: पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में हुए शामिल, पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता
पटना: बिहार की राजनीति में जुबानी तीर चलाने और आरजेडी (RJD) का प्रमुख चेहरा रहे मृत्युंजय तिवारी ने आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने वाले मृत्युंजय तिवारी को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
बीजेपी दफ्तर में हुआ भव्य स्वागत
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मृत्युंजय तिवारी का पार्टी में स्वागत किया गया। आरजेडी के प्रमुख प्रवक्ताओं में गिने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी के इस कदम को बिहार की राजनीति में आरजेडी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक टीवी डिबेट्स और प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी और तेजस्वी यादव का मजबूती से पक्ष रखते आए हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को एक प्रखर वक्ता मिला है, जो आरजेडी की अंदरूनी रणनीतियों से अच्छी तरह वाकिफ है। माना जा रहा है कि उनके आने से आगामी राजनीतिक अभियानों में बीजेपी को मजबूती मिलेगी।