Site icon Yashbharat.com

जवान PK साहू की आपबीती- पाक कैद में अपमान, जागते-रहने की घोर सज़ा; अश्लील गालियां दीं

Screenshot 20250514 120146 Chrome

BSF Jawan PK Sahu: जवान PK साहू की आपबीती- पाक कैद में अपमान, जागते-रहने की घोर सज़ा; अश्लील गालियां दींभारत-पाक तनाव के बीच गलती से पाकिस्तान बॉर्डर में जाने वाले सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान पीके साहू ने भारत लौटने के बाद पाकिस्तान और वहां की आर्मी के बारे में कई खुलासे किए हैं। उसने पाकिस्तान आर्मी की 20 दिन की कस्टडी की एक-एक दिन की डिटेल भारतीय सेना को दी है। बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर में तैनात पीके साहू गलती से पाक सीमा में घुस गया था।

जवान PK साहू की आपबीती- पाक कैद में अपमान, जागते-रहने की घोर सज़ा; अश्लील गालियां दीं

20 दिन की जद्दोजहद के बाद 13 मई को पाक रेंजर्स ने पीके साहू को भारतीय सेना को सौंप दिया। 13 मई को पीके साहू अटारी बॉर्डर के रास्ते वतन लौटा, जहां से सेना ने उसे हिरासत में ले लिया। पीके साहू अभी तक घर नहीं गया है, सेना उससे गहन पूछताछ कर रही है। IB के अधिकारियों ने भी पीके साहू से गहन पूछताछ की है, जिसमें पीके ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने 20 दिन उसे मेंटली टॉर्चर किया।

जवान ने सेना को यह सब बताया

Exit mobile version