Site icon Yashbharat.com

Jabalpur News Alart : नर्मदा नगर के डॉक्टर का दवाखाना सील, इस वजह से हुआ मामला दर्ज

doctors

जबलपुर । लॉकडाउन में क्लीनिक खोलकर सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का इलाज करने और मरीजों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने, एलोपैथिक डॉक्टर न होने के बाद भी अनाधिकृत रूप से धड़ल्ले से अंग्रेजी दवाओं से उपचार कर मरीजों से मनमानी फीस वसूलने वाले गोहलपुर बस्ती नंबर दो नर्मदा नगर स्थित झोलाछाप डॉ अल्ताफ खान के दवाखाना को आज सील कर दिया गया है।
एसडीएम अनुराग तिवारी से फोन पर प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जांच अधिकारी डॉ राधावल्लभ चौधरी एवं अजय कुरील द्वारा आमजन की उपस्थिति में डॉ अल्ताफ के दवाखाना में जांच दल को कई संदिग्ध मामले मिले जैसे डॉ अल्ताफ अपने संपर्क में आए मरीजों का नाम, पता, फोन नंबर का रिकार्ड भी नहीं रख रहे हैं। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण दूरदराज इलाकों व गांवों तक फैलने की संभावना है।
दवाखाने में छापे के दौरान टीम के सदस्य रविशंकर कोष्टा, आरक्षक अजय दीक्षित, एमपीडब्ल्यू नवीन यादव, बीएलओ संध्या पाठक और आशा कार्यकर्ता गजाला परवीन उपस्थित थे।
डॉ अल्ताफ के दवाखाना को सील करने के बाद कंपाउण्डर शुभम् सेन को नोटिस की प्रति देकर दवाखाना के रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर की डिग्री संबंधी दस्तावेज 3 दिन के भीतर सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वैधानिक दस्तावेज न होने पर मप्र उपचर्या ग्रह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम 1973 और आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version