Site icon Yashbharat.com

Jabalpur News: रिश्तेदार ने लूट ली आबरू, बनाया अश्लील वीडियो दी धमकी

images 76

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय शादीशुदा युवती के साथ 26 वर्षीय युवक पिछले डेढ़ महीने से रेप कर रहा था। आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया है। पति की गैरमौजूदगी में 27 जनवरी को पहली बार पहुंचे आरोपी ने धमकी देकर डराया था। बोला था कि उससे शादी कर लो नहीं तो उसके पति व बेटे को मार डालेगा। माढ़ोताल पुलिस ने रेप व धमकी का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार माढ़ोताल क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय  युवती शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। 27 जनवरी की दोपहर में वह घर में अकेली थी। दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। उसके पति आर्डर पर बाहर गए थे। उसी समय 26 वर्षीय दूर के रिश्ते का भाई नीलू कुशवाहा आया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी आते ही बोला कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। फिर धमकी देकर उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा।
विरोध करने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह डर गई। इसके बाद उसने रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर वह आए दिन पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ रेप करता था। आरोपी 11 मार्च की शाम सात बजे उसके घर आया, बोला कि पति को छोड़ दो, उसके साथ शादी कर लो। इसके बाद फिर उसने धमकी देकर रेप किया। आरोपी गोलबाजार में फुलकी का ठेला लगाता है। माढ़ोताल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर उसे रविवार को हिरासत में ले लिया है।
Exit mobile version