Jabalpur Corona Evening Update : गोहलपुर और गड़ाफाटक से आई छह लोगो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

यश भारत ब्रेकिंग अपडेट आशीष शुक्ला

6, पॉजिटिव
गड़ाफाटक क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन सदस्य, गोहलपुर निवासी 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव

जबलपुर यश भारत-मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और जिला अस्पताल की ट्रू नेट स्क्रीनिंग लैब से आज सोमवार को मिली जाँच रिपोर्ट्स में छह व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं । कोरोना के नये मरीजों में लाल स्कूल के पीछे गढ़ा फाटक में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं *जो इस क्षेत्र में पहले पॉजिटिव मिल चुके व्यक्तियों के सम्पर्क में रहे हैं । इनमें 38 वर्षीय महिला तथा उसका पन्द्रह वर्षीय पुत्र एवं 11 वर्ष की बेटी शामिल हैं । इनके अलावा तीन अन्य कोरोना पॉजिटिव में अमखेरा रोड वंदन नगर गोहलपुर निवासी 24 वर्षीय युवक जो बड़ा फुहारा स्थित गारमेंट दुकान में काम करने वाले पूर्व में संक्रमित मिले युवक के सम्पर्क में था, धोबी मोहल्ला सुजीपुर रोड मिलौनीगंज निवासी 33 साल का पुरुष तथा भालदारपुरा नरघैय्या निवासी 50 साल का गारमेंट्स व्यवसायी शामिल है ।

Exit mobile version