Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Breaking इंदौर से आये युवक का कोरोना पॉजीटिव

corona test kit

जबलपुर, यशभारत। 17 अप्रैल को 20 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र सिंह जो इंदौर में नौकरी करता है ट्रक से जबलपुर आया। कटंगी बायपास में पुलिस ने उसे रोककर पतासाजी की तो ज्ञात हुआ कि वह मंडला का रहने वाला है और अपने घर जाने के लिए ट्रक से आया है।

यशभारत को पता चला कि पुलिस ने उसे विक्टोरिया अस्पताल पहुंचा दिया जहां से उसे सेम्पल टेस्ट करने के लिए भेजा गया। आज उसकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पाया गया है।

उसे विक्टोरिया से मेडिकल रवाना किया जा रहा है। जबलपुर में वह किसी जगह नहीं किया गया था। कटंगी बायपास से सीधे जबलपुर पहुंचा था।

अब इस युवक की पूरी ट्रेवल हिस्ट्री पता की जा रही है।

Exit mobile version