Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: स्वस्थ होने पर 92 डिस्चार्ज 172 लोग कोरोना पॉजिटिव, जानिए पूरी अपडेट

images 3

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार सत्ताईस मार्च को 92 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1852 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 172 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 92 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 194 हो गई है और रिकवरी रेट 92.75 प्रतिशत हो गया है।
कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 172 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 537 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 260 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1083 हो गये हैं। कोरोना की जांच हेतु आज 1790 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version