जबलपुर में कोरोना से आज फिर सुकून, 172 स्वस्थ के जवाब में 114 नए मरीज

IMG 20201004 WA0008

जबलपुर। जबलपुर jabalpur में कोरोना Corona से आज फिर सुकून की खबर मिली, स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों से कहीं ज्यादा है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 4 अक्टूबर को 172 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 114 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 172 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9382 हो गई है।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 114 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10602 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 162 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1058 हो गये हैं ।

इसे भी पढ़ें-  मनेंद्रगढ़ केल्हारी बस हादसा: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई यात्री बस, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 गंभीर घायल, महिलाओं और बच्चों में मची चीख-पुकार