jabalpur

JABALPUR; यहां STAR पार्क प्रबंधन ने नगर निगम की संपत्ति को समझ लिया अपनी

जबलपुर, यभाप्र। एक और नगर स्मार्टसिटी की ओर बढ़ रहा है। जगह जगह सौंदर्यीकरण कार्य किया जाउ रहा है। साफ सफाई के लिए नगर निगम प्रबंधन लगातार बैठकें कर रहा है। जिसका मूल उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर सुविधाए उपलध कराना है।

बाग-बगीचों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि लोगों इन बाग बगीचों में सुबह शाम व्यायाम, योग आदि कर सकें पर पर कुछ कतिपय लोग नगर निगम की मुहिम में पर पलीता लगाते दिख रहे हैं। उनमें से एक है शताब्दिपुरम  स्थित स्टार पार्क प्रबंधन। जिसने जबलपुर विकास प्राधिकरण की जमीन पर उद्यान बना लिया और उसे अपनी संपत्ति समझ लिया।

जिसमें आम आदमी घुसने की जुर्रत नहीं कर सकता क्‍योंकि स्टारपार्क प्रबंधन के गुर्गे यानी गार्ड उन्हें आंखें दिखाते हैं, धमकाते हैं और डंडा भी दिखाते है। कुछ भुक्तभोगियों ने बताया कि अनुमय विनय के बाद भी उनका दिल नहीं पसीजता।

अब तो पानी सिर के ऊपर से जाने लगा है जिससे किसी भी दिन बवाल मच सकता है।

अब लोग स्टार पार्क प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जेडीए के तत्कालीन अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने पार्क को विकसित कर जेडीए के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोाम संघी की स्मृति में नामकरण किया है। जेडीए का उद्दे्श्य था कि अच्छा वातावरण विकसित हो ताकि आसपास के वरिष्ठ नागरिक रहवासी महिला पुरुष सुबह शाम भ्रमण कर शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण का लाभ उठा सकें। पर यहां स्टारपार्क प्रबंधन का कजा हो गया है। जेडिए सी ईओ राजेन्द्र राय का कहना हमने उद्यान को नगर निगम को ट्रांसफर कर दिया है। अब जो भी करना है नगर निगम को ही करना है। यानी अब गेंद नगर निगम के पाले में चली गई है।

मैं दिखवा रहीं हूं

इस बारे में जब महापौर डॉ स्वाती गोडबोले से बात की गई तो उनका कहना था कि मैं दिखवा रहीं हूं यदि नगर निगम के पास मामला आ गया है तो निश्चित रूप से इस पर ध्यान दिया जाएगा। नागरिकों के हितों पर कुठाराघात नहीं होंने देंगे। जांच के बाद कोई सार्थक कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button