Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: मेमू ट्रेन को आज मुख्‍यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

images 40

जबलपुर। जबलपुर मंडल की बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रवाना करेंगे।

मंडल की तीन मेमू ट्रेन मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट के इस कार्यक्रम में श्री चौहान वर्चुअल माध्यम से सतना और कटनी के कार्यक्रमों में जुड़कर इसे शाम 4 बजे हरी झंडी दिखाएगे।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे को प्राप्त हुई मेमू ट्रेनों को प्रारंभ करने के लिए स्थानीय सांसदों ने अपने-अपने सुझाव रेलवे को दिए थे।

जिसके बाद मंडल ने इन्हें प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सतना और कटनी में एक साथ शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद गणेश सिंह, कटनी में सांसद बीडी शर्मा और जबलपुर में सांसद राकेश सिंह से इस कार्यक्रम में उपस्थिति का रेलवे ने अनुरोध किया है।

छोटे स्‍टेशनों को मिलेगी सुविधा : मंडल में इस मेंमू ट्रेन के माध्यम से लोग छोटे स्टेशनों पर अपने सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और व्यापारिक गतिविधियों के लिए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक आने जाने की सस्ती सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

इसके साथ ही मासिक सीजन टिकट एमएसटी की सुविधा भी प्रारंभ की जाएगी। जिसके तहत एमएसटी धारक जो अप डाउन करते हैं वह सुविधा के अनुसार अपनी यात्रा मेमू ट्रेन में कर सकेंगे। मुंबई की लोकल ट्रेन के तर्ज की 8 डिब्बों की यह मेमू ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है।

इसके हर एक डिब्बे में लगभग 65 यात्रियों के बैठने और खड़े रहने के लिए जगह होगी। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन से ग्रामीणों सहित स्टेशन के लोगों को अत्यधिक लाभ होगा।

Exit mobile version