Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: बेज्जती का बदला लेने उतार दिया मौत के घाट

1470 768x576 1

जबलपुर। जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में 22 वर्षीय युवक की अंधी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आकाश पिता रामचरण सोधिया, मृतक अजय बैरागी का अच्छा दोस्त था। लेकिन पिछले दीपावली पर्व के महज एक-दो दिन पहले हुए मामूली विवाद में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपी आकाश ने अपने दोस्त का चाकुओं से चेहरा गोदकर व पत्थर पटककर नृशंस हत्या कर दी और पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा।

पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने आकाश और उसके पिता रामचरण के बयान दर्ज किए तो दोनों के कथन विपरीत थे, जिसके बाद पुलिस ने आकाश को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने पूरी कहानी बयां कर दी।

जानकारी के अनुसार तिलवारा क्रेशर निवासी अजय बैरागी (23) कारपेंटर का काम करता था। पिता सरवन दास बैरागी घर में ही किराने की दुकान चलाते है। पिता सरवन के मुताबिक बेटा सुबह काम पर चला गया था। रात में 8.30 बजे वह काम से लौटा था। घर में टिफिन रखकर वह दोस्तों के साथ निकल गया था और फिर वापिस कभी नहीं आया। 10 फरवरी 2021 को घर से 50 मीटर की दूरी पर ही चाकुओं से गोदकर और पत्थर पटककर अजय की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल कर आरोपी को दबोच लिया।

बेइज्जती का लिया बदला
पकड़ा गया अरोपी आकाश पिता रामचरण सोधिया ने पुलिस को बताया कि अजय बैरागी उसके साथ मारपीट कर चुका था, जिसके बाद वह सार्वजनिक रुप से उसकी हमेशा बेइज्जती करता था। यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

Exit mobile version