Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: चुनाव के चक्कर में भूले कोरोना के नियम, नर्मदा क्लब की बड़ी लापरवाही आई सामने

yashbharat breaking

जबलपुर। चुनाव का चक्कर ऐसा चला की लोगों ने कोरोना के सभी नियमों को ताक पर रख दिया। जिसके बाद जब कोरोना का बम फूटा तो हाय तौबा मच गई।

जो दूसरों को दे रहे थे नियमों की सीख वही भूले जिम्मेदारी

जी हां हम बात कर रहे हैं सदर स्थित नर्मदा क्लब की जिसे लगातार मिल रहे संक्रमितों के चलते अब बंद कर दिया गया है।खास बात यह रही कि इस क्लब में कोई आम लोग नहीं बल्कि चिकित्सक सहित शहर के धनाढ्य और व्यापारी वर्ग शामिल है। जिन्होने जबलपुर क्लब के अध्यक्ष पद और डायरेक्टरर्स पदों के चुनाव के दौरान कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया और न ही एहतियात बरती जिसके बाद अब रोजाना ही इस क्लब से कम से कम पाच संक्रमित सामने आ रहे है।
जिसकी शुरूआत सबसे पहले चिकित्सक अजय सेठ से हुई जो पन्द्रह मार्च को ही संक्रमित हो गये इसके बाद तो एक एक कर संक्रमित मरीज सामने आने लगे। बढते संक्रमितों की संख्या देखकर अंत में नर्मदा क्लब को बंद करना पडा।
रात भर चला संक्रमण का जश्न
क्लब के सदस्यों का कहना है कि 14 मार्च को चुनाव के दौरान सदस्यों ने किसी भी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया और ना ही मास्क लगाया।
चुनाव की दीवानगी ऐसी थी कि लोग कोरोना की परवाह किए बगैर जश्न मनाते दिखे। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया भी जारी रही जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे कोरोना की अनदेखी के चलते संक्रमण भी यहां पूरे परवान पर चढ़ा।

Exit mobile version