Site icon Yashbharat.com

धार जिले के आदिवासी अंचल में ऐतिहासिक पल: छोटा उदयपुर रेल परियोजना हुई तैयार; 18 जुलाई से चार्ज होगी 25 KV विद्युत लाइन

LHB

धार जिले के आदिवासी अंचल में ऐतिहासिक पल: छोटा उदयपुर रेल परियोजना हुई तैयार; 18 जुलाई से चार्ज होगी 25 KV विद्युत लाइन

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी है। अब तक जिले के लोग केवल इंदौर–दाहोद रेल परियोजना की प्रगति ही देख पा रहे थे, लेकिन अब पहली बार धार–छोटा उदयपुर रेल परियोजना भी धरातल पर वास्तविकता का रूप लेती नजर आ रही है। परियोजना के तहत टांडा रोड तक रेलवे ट्रैक बिछाने, स्टेशन निर्माण और विद्युतीकरण (Electrification) का काम पूरी तरह मुकम्मल कर लिया गया है।

 18 जुलाई से दौड़ेगा हाई-वोल्टेज करंट, रेलवे ने जारी की चेतावनी

रेलवे प्रशासन ने इस रूट पर ट्रेन संचालन की दिशा में सबसे बड़ा कदम उठा लिया है। विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार:

 जनहित में जारी चेतावनी: रेलवे ने ट्रैक के आसपास रहने वाले ग्रामीणों और नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है, क्योंकि 18 जुलाई से ओएचई (OHE) लाइनों में हाई-वोल्टेज करंट प्रवाहित होगा। धार जिले के आदिवासी अंचल में ऐतिहासिक पल: छोटा उदयपुर रेल परियोजना हुई तैयार; 18 जुलाई से चार्ज होगी 25 KV विद्युत लाइन

अगस्त में यात्री ट्रेन का ट्रायल, गुजरात से सीधा जुड़ेगा धार

यदि सुरक्षा परीक्षण और तकनीकी जांच योजना के मुताबिक सफल रहती है, तो परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच जाएगी:

धार जिले के इस पिछड़े क्षेत्र के लिए यह रेल लाइन आर्थिक और सामाजिक विकास के नए द्वार खोलने वाली साबित होगी।

Exit mobile version