Jabalpur: करंट लगने से युवक की मौत, जानिए पूरा माजरा

Jabalpur Update: बीती रात चरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रजाई गद्दे बेचने वाले युवक को अज्ञात कारणों के चलते करंट लग गया परिजनों द्वारा उपचार के लिए उसे धर्मपुरा लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है।

इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिल्पी नगर का रहने वाला 37 वर्षीय शेख कलाम पिता शेख वहीद मंसूरी रजाई गद्दे बनाने एवं बेचने का काम करता है।

उसका चरगवां क्षेत्र में आना जाना लगा रहता था जिसको गोगरा गांव में करंट लग गया इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में धर्मपुरा अस्पताल लाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसी मृत घोषित कर दिया मृतक को किन कारणों से करंट लगा इस पूरे मामले की पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के कथन लेने के बाद ही घटना का पता चल सकेगा बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Exit mobile version