Katni News खेत मे काम कर रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत*

IMG 20240707 WA0019

कटनी। खेत मे काम कर रहे एक वृद्ध की करेंट लगने से मौत की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुठला थाना अंतर्गत ग्राम केलावारा कला मे कल दोपहर खेत मे काम करने गए वृद्ध की करेंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी अनुसार मृतक धनीराम पटेल पिता शम्भूलाला 65 निवासी कैलवारा कला निवासी जो घटना कल सुबह 11 बजे खेत गया था।

रात भर परिजन उसे खोजते रहे जो आज सुबह खेत मे मृत पाया गया ।बताया गया कि यहां एक बिजली खम्बे की लाइन बाउंड्री से संपर्क में होने के कारण करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में व्रद्ध आ गया पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव क़ो परिजनों क़ो सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें-  करवा चौथ 2026 सरगी स्पेशल: थाली में शामिल करें सूतरफेनी, शेफ परवाना मिस्त्री से जानें इसे खाने के 4 मजेदार और नए तरीके