Site icon Yashbharat.com

Jabalpur आंधी तूफान में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह की बेटी घायल

IMG 20230420 WA0060 780x470 1

Jabalpur केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते की बेटी वंदना कुलस्ते को जबलपुर में सड़क हादसे में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों भी जख्मी हैं। सभी का इलाज जारी है। जिस समय यह दुर्घटना हुई उस दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया था। काफी तेज रफ्तार हवाएं चल रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि इसी दौरान वाहन SUV कार अचानक अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया।

पुलिस के मुताबिक केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना कुलस्ते को डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली जाना था, वे सुबह मंडला से एसयूवी एमपी 51 जेडए 1008 में एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी।उनके साथ कार में मंडला कटरा निवासी अमित धुर्वे और सिविल लाइंस निवासी हिमांशु सिसराम सवार थे। एसयूवी कार को कांसखेड़ा निवासी दिनेश उईके चला रहा था। गाड़ी डुमना एयरपोर्ट रोड पर बंजारी माता मंदिर के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई। घायलों को जामदार हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version