.. गेहूं लेकर मझौली जा रहे ट्रैक्टर चालकों के साथ मारपीट
…किसानों ने लगाए तहसीलदार पर गंभीर आरोप
घटना को जांच में लिया गया ..एसडीएम
जबलपुर । बीती रात समिति ग्राम मुरई से मझौली के साइलो बैग ट्रैक्टरों में गेहूं लेकर जा रहे चालकों के साथ मझौली तहसील दार पर किसानों ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुरई ग्राम से किसानों के करीब 7 ट्रैक्टर मझौली साइलोटेक के लिए गेहूं लेकर रवाना हुए थे रास्ते में पोला गांव के समीप मझौली तहसील दार द्वारा बेवजह ट्रैक्टर चालकों के साथ मारपीट की गई और इनको पहले कटंगी थाने लाया गया जहां पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को यह कहकर मना कर दिया कि यह मामला मझौली थाना के अंतर्गत का है
रात ही को उक्त सभी ट्रैक्टरों को मझौली थाने लाकर खड़ा किया गया जहां से ट्रैक्टर चालकों द्वारा ट्रैक्टर मालिकों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई
जानकारी मिलते ही मुरई ग्राम के अनेक किसान एवं ट्रैक्टर मालिक रात ही को मझौली थाना पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए तहसीलदार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की गई किंतु मामला एक तहसीलदार से जुड़े होने के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी जिसके बाद किसानों द्वारा अनेक हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र पुलिस को दिया गया और इस संबंध में कार्यवाही करने की मांग की गई
…. रात से ही मची है अफरा तफरी
देर रात हुई इस घटना को लेकर जहां किसानों में आक्रोश व्याप्त है वही आज सुबह से ही पूरे राजस्व अमले में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है किसानों द्वारा रात में हुए इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी शिवराय एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों को भी दी गई किसानों का कहना है कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए
इनका कहना है…
इस मामले में किसानों द्वारा एक शिकायत पञ दिया गया है पूरे मामले की सिहोरा एसडीएम द्वारा जांच की जा रही है तहसील कार्यालय स्टाप एवं ट्रेक्टर चालकों के बीच झूमाझपटी हुई है
…..समीर खान
थाना प्रभारी मझौली

