Technology

ISRO लांच करेगा सबसे वजनी सैटेलाइट, डिजिटल इंडिया को मिलेगी रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नया सैटेलाइट तैयार किया है। यह भारत में तैयार अब तक का सबसे वजनी सैटेलाइट है। लगभग छह टन वजन वाला यह एक संचार सैटेलाइट है, जिसे जीसैट-11 नाम दिया गया है। बताया जाता है कि लांच होने के बाद यह सैटेलाइट मोदी सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को तेज रफ्तार देगा। जीसैट-11 काफी बड़ा सैटेलाइट है, जिसका हर सौर पैनल 4 मीटर से भी बड़ा है और यह 11 किलोवाट ऊर्जा का उत्पादन करेगा।

जीसैट-11 की कुल लागत 1117 करोड़ रुपए है। इसका वजन 5.6 टन है। उम्मीद जताई जा रही है कि, इस उपग्रह को जनवरी के अंत तक लांच कर लिया जाएगा। यह इंटरनेट सेवाएं देने वाला देश का पहला सैटेलाइट होगा और ऐसा माना जाता है कि भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाओं के विस्तार में इससे क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इसे फ्रेंच गुयाना से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियान-5 रॉकेट के जरिए लांच किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply