Site icon Yashbharat.com

भोपाल में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश: NIA ने आतंकी को किया गिरफ्तार, दिल्ली में धमाका करने की साजिश की जांच जारी

budgam encounte

भोपाल में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश: NIA ने आतंकी को किया गिरफ्तार, दिल्ली में धमाका करने की साजिश की जांच जारी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस मॉड्यूल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक की गिरफ्तार मध्य प्रदेश के भोपाल से हुई है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही दिल्ली में एक बड़ा धमाका करने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली के सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र इनके टारगेट पर थे।

डॉक्टर भ्रष्ट हैं, मैं भी नकली दवा बेचता हूं’ – रीवा में फार्मासिस्ट का शर्मनाक बयान वायरल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस मॉड्यूल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक की गिरफ्तार मध्य प्रदेश के भोपाल से हुई है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही दिल्ली में एक बड़ा धमाका करने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली के सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र इनके टारगेट पर थे। भोपाल में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश: NIA ने आतंकी को किया गिरफ्तार, दिल्ली में धमाका करने की साजिश की जांच जारी

भोपाल के करोंद क्षेत्र से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने युवक को दीपावली के एक दिन पहले गिरफ्तार किय था। वह सीए की तैयारी भी कर रहा था और आईएसआईएस का समर्थन करे वाले एक वॉट्सएप ग्रुप में सक्रिय था। जानकारी के मुताबिक पहले इसका परिवार अशोका गार्डन इलाके में रहता था, कुछ दिन पहले ही यह करोंद में शिफ्ट हुए थे।

 

यह सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली में बैठे अपने साथी से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने दिल्ली ने पहले एक आतंकी को पकड़ा था, जब उसके सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए तो भोपाल में इसके दूसरे साथी का पता चला।

दोनों के पास से संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही इन आतंकियों के द्वारा आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग लेने की जानकारी भी सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब इनसे पूछताछ कर यह जानकारी जुटा रही है कि इनके साथ और कौन-कौन जुड़ा हुआ है।

भोपाल से पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं आतंकी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इसके पहले भी बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें भड़काते थे। प्रदेश का मालवा प्रांत सिमी का गढ़ रहा है, यहां से सबसे ज्यादा इनके सदस्यों की गिरफ्तारी भी हुई है। भोपाल में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश: NIA ने आतंकी को किया गिरफ्तार, दिल्ली में धमाका करने की साजिश की जांच जारी

Exit mobile version