Site icon Yashbharat.com

Investment: क्या सोने में निवेश नए वर्ष 2024 में भी देगा फायदा, देखे एनालिसिस

gold_and_silver_price

gold_and_silver_price

Investment: सोने में निवेश नए वर्ष 2024 में भी  फायदा देगा या नही, इस एनालिसिस से समझते हैं। बीत रहे साल में 2023 के मध्य के दौरान मौद्रिक नीति पर अमेरिकी फेड का लहजा सख्त था। जिसने सोने में तेजी को सीमित कर दिया। हालांकि, 2023 के अंत में, फेड ने संकेत दिया कि उन्होंने दर वृद्धि पूरी कर ली है और 2024 में ब्याज दरों में कटौती शुरू कर देंगे।

इसके असर से पिछले तीन सप्ताह से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। जब ब्याज दरें कम रहती हैं, तो मुद्रास्फीति बढ़ने लगती है, जिससे बाद में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं। 2024 में फेड मौद्रिक नीति पर डोवीश रहेगा, जो सोने की तेजी के लिए अनुकूल स्थिति होगी।

वर्तमान में सोना और इक्विटी दोनों रिकार्ड ऊंचाई पर चल रहे हैं। घटती ट्रेजरी यील्ड, अमेरिकी डालर में गिरावट और आगामी वर्ष में कम ब्याज दरों की उम्मीद के कारण सोने की कीमतों को नए साल में भी समर्थन मिलता रह सकता है।

हालांकि, सोने-चांदी के अनुपात ने चांदी की धारणा को नुकसान पहुंचाया है। कम ब्याज दरें और भू-राजनीतिक कारक 2024 में चांदी की कीमतों का समर्थन कर सकते हैं। कम खदान उत्पादन, उच्च मांग की उम्मीद और मंदी की आशंका के बीच अर्थव्यवस्था की वृद्धि, चांदी की कीमतों का समर्थन कर सकती है।

इस साल अर्थव्यवस्था में वृद्धि चांदी की कीमतों के लिए प्रमुख चालक हो सकती है। निवेशकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के दौरान मंदी का डर देखा है, लेकिन वह डर सच नहीं हुआ है। उच्च ब्याज दरों के बावजूद, अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और फेड की नरम मौद्रिक नीति अर्थव्यवस्था को समर्थन देगी, जिससे आगामी वर्ष में चांदी की मांग बढ़ सकती है।

 

 

 

Exit mobile version