विजयराघवगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्धों की जांच, पैदल गश्त से सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विजयराघवगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्धों की जांच, पैदल गश्त से सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज

कटनी । पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे एवं पुलिस बल ने होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थानों तथा संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों में सघन जांच की और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया गया तथा व्यापारियों से यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने सुनसान स्थानों पर बिना कारण खड़े मिले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनकी गतिविधियों की जांच की। इसके अलावा होटल-ढाबों एवं उन स्थानों की भी आकस्मिक जांच की गई, जहां संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचनाएं मिलती रहती हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि क्षेत्र की शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा गुंडे-बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। उन्होंने नागरिकों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Exit mobile version