डिजिटल जंग में भारत का पराक्रम: पाक डिफेंस सिस्टम को किया ब्लाइंड, मिशन सिंदूर सफल

डिजिटल जंग में भारत का पराक्रम: पाक डिफेंस सिस्टम को किया ब्लाइंड, मिशन सिंदूर सफल

Operation Sindoor:डिजिटल जंग में भारत का पराक्रम: पाक डिफेंस सिस्टम को किया ब्लाइंड, मिशन सिंदूर सफल,  पहलगाम हमले के बाद भारत (India) ने 6-7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान (Pakistan) और पीओके में बैठे 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। वहीं पाकिस्तान के हमला के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन से हमला किया था। दोनों देशों के सीजफायर के बाद अब पाकिस्तान में हुई तबाही के निशान के इमेज और वीडियो सामने आ रहे हैं। साथ ही नये-नये खुलासे हो रहे हैं। भारत-पाकिस्तान युद्ध (India-Pakistan War) पर एक और खुलासा हुआ है कि किस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के चीनी एयर डिफेंस सिस्टम (Chinese air defense system) को 23 मिनट तक जाम रखा था। इसके बाद किस तरह आतंकियों पर कहर बनकर टूटा।

डिजिटल जंग में भारत का पराक्रम: पाक डिफेंस सिस्टम को किया ब्लाइंड, मिशन सिंदूर सफल

विजय शाह प्रकरण: जब कोर्ट को कहना पड़ा – ‘ये कैसी भाषा है मंत्रीजी

फिर आया 8 तारीख का संयोग, जब पीएम मोदी ने चुना सिखाने का खास दिन

8 मई की सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई इलाकों में मौजूद एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया था। इसमें लाहौर का एक एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल था, जिसे पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स का भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बड़ा खुलासा, सबूत के साथ बताया 4 दिनों के संघर्ष में इंडिया ने किस तरह पाक को दिए गहरे जख्म

भारतीय वायुसेना ने नूर खान और रहीम यार खान जैसे प्रमुख पाकिस्तानी एयरबेस को टारगेट किया और “लॉइटरिंग म्यूनिशन” यानी आत्मघाती ड्रोन का प्रभावी इस्तेमाल कर दुश्मन के रडार, मिसाइल सिस्टम और हाई-वैल्यू टारगेट्स को ध्वस्त कर दिया था। लॉइटरिंग म्यूनिशन ऐसी हथियार प्रणालियां हैं जो लक्ष्य क्षेत्र में चक्कर लगाकर उपयुक्त लक्ष्य की तलाश करती हैं और फिर हमला करती हैं।

राफेल उड़ाने वाली महिलाएं सेना की कानूनी शाखा में सीमित क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से किए सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

सरकार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मन की उन्नत तकनीकों को निष्क्रिय करने का ठोस सबूत दिया। इसमें चीनी मूल की पीएल-15 मिसाइलें, तुर्की मूल के यूएवी ‘यिहा’ या ‘यीहॉ’, लंबी दूरी की रॉकेट, क्वाडकॉप्टर और वाणिज्यिक ड्रोन शामिल थे। यह भारत की तकनीकी श्रेष्ठता का प्रमाण है कि पाकिस्तान द्वारा अत्याधुनिक हथियारों के उपयोग के बावजूद भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

Exit mobile version