indian railway Big Update बिलासपुर-भोपाल और विंध्याचल एक्सप्रेस सहित 4 जोड़ी ट्रेनों को किया गया निरस्त

indian railway irctc अगर आप यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बिलासपुर-भोपाल और विंध्याचल एक्सप्रेस सहित 4 जोड़ी ट्रेनों अलग अलग तिथियों पर निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कटनी-बीना रेल खंड में रेल ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। जिसके चलते इस खंड से गुजरने वाली 4 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय रेलवे ने लिया है।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने बताया कि सभी यात्री जिनका टिकट निरस्त होने वाली दिनांक पर था, उन्हें नियमानुसार रिफंड किया जाएगा।

Exit mobile version