Latest

India vs Pakistan U19 World Cup Semifinals Live Updates: पाकिस्तान को दूसरा झटका, मुनीर आउट

India vs Pakistan U19 World Cup Semifinals Live Updates: पाकिस्तान की बुधवार को पोचेफस्ट्रूम में अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शुरुआत खराब रही जब फहद मुनीर के रूप में उसे दूसरा झटका लगा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। हैदर अली 25 और कप्तान रोहेल नजीर बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो भारत ग्रुप में ज्यादा जीत की वजह से फाइनल में पहुंच जाएगा। India का इस मुकाबले में Pakistan के खिलाफ पलड़ा भारी रहने का अनुमान है क्योंकि इस टूर्नामेंट में वह पिछले 10 सालों से Pakistan से हारा नहीं है। ये दोनों टीमें इस बार अभी तक अपराजेय बनी हुई है।
पाकिस्तान के 12 ओवरों में 45/2
पाकिस्तान की रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई है। पाकिस्तान ने 12 ओवरों के बाद 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। हैदर अली 27 और कप्तान रोहेल नजीर 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply