भारत और बांग्लादेश ने शनिवार को समुद्री क्षेत्र और समुद्री अर्थव्यवस्था (ब्लू इकॉनोमी) में संबंधों को बढ़ावा देने सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के बीच व्यापक बातचीत के बाद समझौतों को अंतिम रूप दिया गया। दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किए गए इन समझौतों में डिजिटल डोमेन में संबंध मजबूत करने और ‘हरित साझेदारी’ को लेकर एक समझौता भी शामिल है।
रेल संपर्क बढ़ाने का हुआ समझौता
दोनों देशों के बीच रेलवे संपर्क बढ़ाने के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। समझौतों के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा कि, ‘आज हमने नए क्षेत्रों में सहयोग के लिए भविष्य का विजन तैयार किया है। हरित भागीदारी, डिजिटल भागीदारी, समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर बनी सहमति से दोनों देशों के युवाओं को फायदा होगा।’
बांग्लादेश के नागरिकों को मेडिकल ई-वीजा सुविधा देगा भारत
भारत ने बांग्लादेश के नागरिकों को मेडिकल ई-वीजा की सुविधा देने का एलान किया है। इसके लिए भारत सरकार बांग्लादेश के रंगपुर में उप-उच्चायोग खोलेगी। साथ ही दोनों देश तीस्ता नदी के जल-बंटवारे पर चर्चा के लिए तकनीकी टीम भेजने पर भी सहमत हो गए हैं। पीएम मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष के बीच कुल 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिनमें डिजिटल साझेदारी, हरित साझेदारी, मेरीटाइम सहयोग, समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग, रेलवे संपर्क, समुद्री रिसर्च, सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में आपसी सहयोग, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन और मतस्य पालन संबंधी समझौते शामिल हैं।
‘बांग्लादेश की आजादी में भारत के योगदान से कृतज्ञ’
बांग्लादेशी पीएम ने कहा, ‘मैं बांग्लादेश की स्वतंत्रता में भारत सरकार और भारत के लोगों के योगदान को कृतज्ञता के साथ याद करती हूं।’ शेख हसीना ने 1971 के युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत के वीर शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘आज हमारी बहुत ही उपयोगी बैठकें हुईं, जिनमें हमने सुरक्षा, व्यापार, संपर्क, साझा नदियों के पानी के बंटवारे, बिजली और ऊर्जा तथा क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हम अपने लोगों और देशों की बेहतरी के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करने पर सहमत हुए।’
एक महीने में दूसरी बार भारत आईं शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचीं। लोकसभा चुनावों के बाद भारत में नई सरकार के गठन के बाद यह किसी विदेशी नेता की पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है। शनिवार सुबह शेख हसीना ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बैठक से पहले बांग्लादेशी प्रधानमंत्री को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। शेख हसीना भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात शीर्ष नेताओं में शामिल थीं, जिन्होंने 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था।
भारत-बांग्लादेश के बीच इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के भारत के राजकीय दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) की सूची जारी की। एमओयू में भारत-बांग्लादेश डिजिटल और हरित साझेदारी के लिए एक साझा दृष्टिकोण, समुद्री सहयोग और नीली अर्थव्यवस्था पर समझौता, भारत के इन-स्पेस और बांग्लादेश के आईसीटी और दूरसंचार मंत्रालय के बीच समझौता, रेल संपर्क के लिए दोनों देशों के रेल मंत्रालयों के बीच समझौता, सीएसआईआर के तहत बांग्लादेश समुद्र विज्ञान अनुसंधान संस्थान (बीओआरआई) और भारत के राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के बीच समझौता, सामरिक और परिचालन अध्ययन के क्षेत्र में सैन्य शिक्षा से संबंधित सहयोग के लिए रक्षा सेवा स्टाफ के लिए समझौता, आपदा प्रबंधन में सहयोग के लिए एनडीएमए और आपदा प्रबंधन व राहत मंत्रालय के बीच समझौता, मत्स्य पालन में सहयोग के लिए समझौता शामिल हैं।
-
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गृह विभाग ने जारी की 137 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची - आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदान
-
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
कटनी में अमानक खाद-बीज और अवैध भंडारण पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: 5 विक्रेताओं पर FIR, 10 पर विक्रय प्रतिबंध और 6 के लाइसेंस निरस्त व निलंबित -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल में सनसनीखेज मामला: टॉयलेट में छिपा मिला ऑन मोबाइल, नहाती छात्राओं के वीडियो बनाती थी महिला वार्डेन; गिरफ्तार -
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय; 7 लोग हुए बरी -
चीन के किंगदाओ शिपयार्ड में विदेशी कार्गो जहाज में लगी भीषण आग: 20 की मौत, 5 लापता; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए सख्त जांच के आदेश -
धार का ज्ञानपुरा गांव बनेगा मध्य प्रदेश का ‘एस्ट्रो विलेज’: आसमान में टिमटिमाते तारों व आकाशगंगा को निहार सकेंगे पर्यटक, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार -
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी ₹7,500 प्रति माह छात्रवृत्ति, NEET, JEE और CLAT की राह होगी आसान -
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ -
हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा बने उपाध्यक्ष -
भारत के परमाणु जखीरे में 190 हथियार होने का अनुमान: FAS रिपोर्ट का दावा, नई मिसाइलों के लिए भी वॉरहेड तैयार -
गौरव भाटिया मानहानि मामला: CJP नेता 24 घंटे में हटाएंगे विवादित ट्वीट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी नसीहत-‘विरोध के और भी तरीके होते हैं’ -
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अब आएगी 3 फिल्मों की महासीरीज, स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का तक के दिखेंगे किस्से -
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: सऊदी पर हूती हमले के बाद एक्शन में पाकिस्तान, ईरान को दी कड़ी चेतावनी; मोचा शहर पर कब्जे से समंदर में हड़कंप -
चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन: शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, जानें किसे मिलेगा बंपर लाभ
