स्वतंत्रता दिवस 2024 पीएम मोदी लाइव: मजबूरी में नहीं मजबूती के लिए हम लाते हैं बड़े रीफॉर्म, PM मोदी ने बताया सरकार का विकास मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है। पीएम ने यहां से लगातार 11वीं तिरंगा फहराया है। पीएम ने तिरंगे से सलामी दी और राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद एयरफोर्स के दो हेलीकॉफ्टर्स ने आसमान से पुष्पवर्षा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिर्फफ 40 करोड़ लोगों ने दुनिया की महासत्ता को उखाड़ फेंका था। हमें गर्व है कि हमारे अंदर उन्हीं का खून था। वही हमारे पूर्वज थे। आज हम 140 करोड़ हैं। अगर 40 करोड़ पूर्वज आजादी हासिल कर सकते हैं तो हम 140 करोड़ लोग अगर संकल्प ले लें तो चुनौतियां कितनी भी क्यों ना हो, हम 2047 में समृद्ध भारत बना सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा- विकसित भारत के लिए सरकार ने आम नागरिकों से सुझाव मांगा और लोगों ने ये सुझाव दिए ➤ भारत को दुनिया का स्किल कैपिटल बने ➤ भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने ➤ भारतीय यूनिवर्सिटीज ग्लोबल बनें ➤ भारत का मीडिया ग्लोबल बने ➤ भारत के स्किल्ड युवा विश्व की पहली पसंद बनें ➤ भारत जल्द से जल्द जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने ➤ सुपरफुड को दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है, विश्व को पोषण देकर भारत के छोटे किसानों को समृद्ध बनाया जाए ➤ छोटी इकाइयों में के शासन-प्रशासन को दुरुस्त किया जाए ➤ न्याय में विलंब हो रहा है, यह चिंताजनक है; हमारे देश की न्याय व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है ➤ बढ़ती आपदाओं के बीच शासन-प्रशासन के लिए अभियान चले ➤ अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन बने ➤ भारत की पारंपरिक औषधियां और वेलनेस हब के रूप में विकसित हो ➤ भारत को जल्द से जल्द तीसरी बड़ी इकॉनमी बननी चाहिए