Site icon Yashbharat.com

Live Bhopal PM की मौजूदगी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सिंदूरी रंग उमड़ा

31 05 2025 welcome modi 31 may 1 2025531 11594

Live Bhopal PM की मौजूदगी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सिंदूरी रंग उमड़ा ।

मध्य प्रदेश को मिली ये बड़ी सौगातें

  1. उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 को देखते हुए 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 29 किलोमीटर लंबे घाट निर्माण और 83.39 करोड़ रुपये की लागत से बैराज, स्टाप डेम और वेंटेड काज-वे का भी भूमि-पूजन किया गया है, जो क्षिप्रा और कान्ह नदियों के जल प्रवाह को बनाए रखने में सहायक होंगे।

दो घंटे रहेंगे पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को प्रात: साढ़े नौ बजे वायुसेना के विमान से रवाना होकर 10.55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचें। जहां से मोदी हेलीकाप्टर से 11.20 मिनट पर जंबूरी मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से कार द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन स्थल पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल पर साढ़े बारह बजे तक रहेंगे। 12.40 पर हेलीपैड से भोपाल एयरपोर्ट रवाना होकर एक बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम  नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित इस आयोजन में सिंदूरी रंग उमड़ा है।

महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का होलकर घराने की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। बैतूल का धातु शिल्प और माहेश्वरी साड़ी का ताना-बाना भी सौंपा गया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश में पहला दौरा है। कार्यक्रम के सारे सूत्र यानी सुरक्षा से लेकर प्रबंधन तक महिलाओं के हाथों में हैं। इसी आयोजन के साथ प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो, दतिया- सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण और उज्जैन में 29 किमी लंबे घाट का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे।

Exit mobile version