Site icon Yashbharat.com

समर्पण मानव कल्याण समिति की बैठक मे लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प करेंगे समाजहित क़े कार्य

IMG 20241021 WA0090

समर्पण मानव कल्याण समिति की बैठक मे लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प करेंगे समाजहित क़े कार्

कटनी-समर्पण मानव कल्याण समिति (फाउंडेशन)देश के प्रति के गठन 14 अक्टूबर को हुआ, जिसकी पहली बैठक अध्यक्ष शादाब खान के सानिध्य में आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति का ध्येय राष्ट्र को कुटुंब मानकर सभी के उन्नथन का कार्य करना है।

 

समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर राष्ट्र सेवा का कार्य करने एवं जिले के हर वर्ग के उत्थान में अपना योगदान देने का प्रण लिया। उपाध्यक्ष विकास गुप्ता द्वारा समिति के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया जैसे कि व्यावसायिक सांस्कृतिक साहित्यिक शिक्षा को समाज के बच्चो महिलाओ प्रौढ़ के साथ-साथ हर तबके व वर्ग तक पहुँचाना केन्द्रीय व राज्य सरकार की जनहित योजनाओं का प्रचार प्रसार चिकित्सकीय रक्तदान नेत्रदान एवं अन्य शिविरो का आयोजन करना नवयुवको के लिये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षा की सुविधा मुहैया कराना आदि। इसके अतिरिक्त आने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तयार की गई।

 

समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष मो. शादाब खान, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव संदीप (लकी) गुप्ता कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा, सहसचिव तफ्जील महिला प्रमुख साक्षी सोनिया सांस्कृतिक प्रमुख कनक सोनी सह-मीडिया प्रभारी नीलेश प्रजापति युवा प्रमुख हेमंत गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य शैलेश (साहिल) गुप्ता दुर्गेश केवट कृष्णकांत नामदेव शिवम बरसैंया उपस्थित रहे। अंत में समिति सचिव संदीप गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार ज्ञापित किया। अध्यक्ष द्वारा आगे आने वाले समय में जोरशोर से सदस्यों को जोड़ने हेतु सदस्यांे से अनुरोध किया गया।

Exit mobile version