सायना में हिन्दी दिवस पर बिखरे कविता के रंग, ’मैं नारी हूँ,..’ और ’कृष्ण की चेतावनी’ जैसी कविताओं ने बांधा समा

IMG 20240915 WA0032

कटनी। सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में हिन्दी दिवस के अवसर पर अंतरसदनीय हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सायना के हैडबाॅय आराध्य द्विवेदी ने करते हुए हिन्दी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

IMG 20240915 WA0031

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओज रस के युवा कवि तुषार भट्टाचार्य ‘तपन‘, अध्यक्ष सायना के प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मेनेज़मेंट प्रतिनिधि मि. ऋषि अरोरा ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मि. दिनेश पाण्डे के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

काव्यपाठ की शानदार प्रस्तुति का सफल मंच संचालन तुषार भट्टाचार्य ‘तपन‘ ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं के साथ करके कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ा दिया। कार्यक्रम में कविताओं के विविध रंग छाए रहे। किसी ने ओज को प्रस्तुत किया, तो किसी प्रेम के रंग बिखेरे, तो किसी ने हास्य को हथियार बनाकर प्रतियोगिता जीत ली।

IMG 20240915 WA0030

कनिष्ठ वर्ग से रूबी हाउस के ऐश्वर्य तिवारी को प्रथम, रूबी हाउस से ही मान्या वर्मा द्वितीय और सफायर हाउस के अभिजीत तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। वही वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर जहाँ एमरल्ड हाउस के चिन्मय रजक रहें, वहीं द्वितीय स्थान पर दो प्रतिभागियों सफायर हाउस की पलक गोमास्ता व रूबी हाउस की प्रथा सिंह परिहार रहीं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भी दो प्रतिभागी रहे जिसमें एमरल्ड हाउस के आदित्य राज सिंह ने ओज की कविता के माध्यम से श्रोताओं में ऊर्जा का संचार कर दिया, वहीं आरुष मिश्रा ने अपनी हास्य कविता के माध्यम से सभी को लोटपोट कर दिया।

इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की दस्तक: एक ही रात में 4.5 डिग्री लुढ़ककर 9.9 पर पहुंचा राजधानी का पारा, 9.2 डिग्री के साथ उमरिया सबसे ठंडा; शुक्रवार से दिखेगा 'अकवान' तूफान का असर, बालाघाट समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डाॅ शर्मा ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिन्दी न केवल हमारी मातृभाषा है बल्कि यह पूर्णतः वैज्ञानिक भाषा है। हमें उच्चारण करते समय इसकी शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आदित्य राज सिंह के ग्रुप ने जल संरक्षण से संबंधित लघु नाटिका की प्रभावशाली प्रस्तुति की।कार्यक्रम के संयाजक डाॅ. लोकेष दुबे ने शुभकामनाएँ देते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। आभार प्रदर्शन विभाग प्रभारी दिलीप कुमार ज्ञा ने किया।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श