Latest

पाठक वार्ड, झर्राटिकुरिया में गली-गली बिक रही अवैध शराब

कटनी। शहर के पाठक वार्ड व झर्राटिकुरिया में पुलिस के कुछ निगरानीशुदा बदमाशों के द्धारा धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे न केवल इस क्षेत्र के शराब ठेकेदारों को नुकसान हो रहा है बल्कि शासन को भी राजस्व की क्षति हो रही है। ऐसा नहीं कि अवैध शराब बिक्री की जानकारी आबकारी विभाग को नहीं है।

आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियों की सह पर यह अवैध कारोबार हो रहा है। वैसे भी आबकारी विभाग की कार्रवाई केवल और केवल महुआ लाहन शराब पकडऩे तक सीमित रहती है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होने से न केवल क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है बल्कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी भी शराब की लत में पड़ रही है। बताया जाता है कि पाठक वार्ड में रामलीला पंडाल के पास व झर्राटिकुरिया में भारत चौक के पास कुछ निगरानीशुदा बदमाशों के द्धारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन सहित रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने की मांग की है।

Back to top button