खुशबू यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, 83.8% अंक के साथ प्रथम श्रेणी में पास
खुशबू यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, 83.8% अंक के साथ प्रथम श्रेणी में पास। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12वीं) के परिणाम में छात्रा खुशबू यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।
खुशबू यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, 83.8% अंक के साथ प्रथम श्रेणी में पास
खुशबू यादव ने कुल 500 में से 419 अंक (83.8%) हासिल किए हैं। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 90-90 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि गणित में 89 अंक और भौतिक विज्ञान में 82 अंक अर्जित किए।
इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता पंचम सिंह यादव और माता हरभेजी देवी ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों और शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय खुशबू की मेहनत, लगन और अनुशासन को दिया है। छात्रा ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
खुशबू यादव की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

