Sunday, April 19, 2026
Latest

गर्मी का कहर: शहर में तापमान 42 डिग्री के करीब, अगले 3 दिन और बढ़ेगा पारा, हीटवेव का अलर्ट

गर्मी का कहर: शहर में तापमान 42 डिग्री के करीब, अगले 3 दिन और बढ़ेगा पारा, हीटवेव का अलर्ट।शहर में शनिवार को तेज धूप और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन दिनभर की गर्मी ने लोगों को परेशान रखा।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। आने वाले तीन दिनों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ेगी।

मौसम विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनने की चेतावनी भी दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं इलाके में तापमान बढ़ा रही हैं, जिससे हालात और कठिन हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि