Site icon Yashbharat.com

ICC Cricket World Cup 2019: वॉन के ट्वीट पर आईसीसी का पलटवार, कर दी बोलती बंद

virat vaughan06 06 06 2019

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की भारतीय कप्तान विराट कोहली पर किए गए ट्वीट को लेकर आलोचना की थी। आईसीसी ने इस पर पलटवार करते हुए करारा जवाब देकर वॉन की बोलती बंद कर दी। सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने भी कई तीव्र कमेंट्स किए।

आईसीसी ने वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच से पहले एक ट्वीट किया था, इसमें विराट कोहली का किंग के रूप में इलस्ट्रेशन लगाया था। आईसीसी ने इसके साथ क्राउन की इमोजी भी शेयर की थी। आईसीसी द्वारा किए गए इस ट्वीट पर वॉन ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे अन्य खिलाड़ियों के साथ भेदभाव बताया। वॉन द्वारा इस तरह सवाल उठाए जाने पर आईसीसी चुप नहीं बैठी।

आईसीसी ने ट्वीट के जरिए पलटवार किया। इसमें तीन फोटोज लगाए गए। पहले फोटो में विराट की नंबर वन वनडे रैंकिंग को दिखाया गया। दूसरा फोटो विराट की नंबर वन टेस्ट रैंकिंग का है। तीसरे फोटो में विराट आईसीसी अवॉर्ड्स की हैट्रिक का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट ने इससे पहले जनवरी में इतिहास रचा था जब उन्होंने आईसीसी अवॉर्ड्स में तीन प्रमुख खिताब जीतते हुए हैट्रिक लगाई थी। वे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे। उन्होंने इसके अलावा टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे।

Exit mobile version