Latest

Hyderabad GHMC Election Results 2020 live updates: ओवैसी के गढ़ को भेद पाएगी BJP? हैदराबाद नगर निगम चुनाव की काउंटिग जारी

Hyderabad Nagar Nigam Election Results Updates:

कुछ ही देर में शुरू होगी हैदराबाद नगर निगम चुनाव काउंटिंग।

हैदराबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। इस दौरान उच्च स्तर का चुनाव प्रचार दिखाई दिया। हालांकि एक दिसंबर को मतदान के दिन मतदाताओं का उत्साह फीका रहा। कुल 74.67 लाख मतदाताओं में से 46.55 प्रतिशत (34.50 लाख) मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।

बीजेपी ने झोंक दी थी पूरी ताकत
देश के किसी भी नगर निगम चुनाव को बीजेपी ने पहली बार इतनी आक्रमकता से लड़ा। चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को छोड़ अपनी पूरी फौज उतार दी।

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे। इसके अलावा भाजपी ने स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या, देवेंद्र फडणवीस सरीखे नेताओं को भी चुनाव प्रचार में उतारा। बीजेपी की तरफ से दिग्गजों के प्रचार में उतरने से चुनाव हाईप्रोफाइल हो गया।

Back to top button