Site icon Yashbharat.com

कटनी के बड़वारा में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार चार युवकों की मौत

InShot 20260310 084611329

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत मंगलवार को एक घटित एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास उस समय हुई जब कार और बाइक की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर एक साथ चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कटनी की ओर जा रहे थे, जबकि कार उमरिया की दिशा से आ रही थी। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version