Site icon Yashbharat.com

भोपाल में हाईप्रोफाइल ड्रग-सेक्स रैकेट का खुलासा: 4 राज्यों में फैला नेटवर्क, दुबई से जुड़े तार

CANCEL DRUGUS

भोपाल में हाईप्रोफाइल ड्रग-सेक्स रैकेट का खुलासा: 4 राज्यों में फैला नेटवर्क, दुबई से जुड़े तार। MP की राजधानी भोपाल में ड्रग और यौन शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे को चौंका दिया है, बल्कि समाज के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग और यौन शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे को चौंका दिया है, बल्कि समाज के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।

इस केस में आरोपित यासीन अहमद और उसका चाचा शाहवर अहमद फिलहाल जेल में हैं, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस संगठित गिरोह के तार कई राज्यों और देशों तक जुड़े दिख रहे हैं।

राज्यों और दुबई से जुड़ा ड्रग नेटवर्क

जांच में पता चला है कि यह गिरोह राजस्थान, दिल्ली समेत चार राज्यों में फैला हुआ है और वहां से एमडी ड्रग भोपाल सहित अन्य जगहों पर पहुंचाई जाती थी। यासीन और शाहवर ने पूछताछ में माना है कि वे इन राज्यों से ड्रग लाते थे। पुलिस को संदेह है कि इस नेटवर्क की डोर दुबई तक फैली है, जहां शाहवर की प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी भी है। भोपाल में हाईप्रोफाइल ड्रग-सेक्स रैकेट का खुलासा: 4 राज्यों में फैला नेटवर्क, दुबई से जुड़े तार

 

Exit mobile version