FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर-तीसरे दिन ग्रुप स्टेज में आज सुपर-संडे को 3 महामुकाबले; ब्राजील, मोरक्को और स्विट्जरलैंड मैदान पर

न्यू जर्सी: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ का रोमांच अब धीरे-धीरे दुनिया भर के फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन (यानी आज 13 जून को) खेल प्रेमियों को एक के बाद एक तीन बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज ग्रुप स्टेज मैच देखने को मिलने वाले हैं। Katni Industrial Crackdown: कटनी में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी पर बड़ी गाज- ‘मेसर्स प्रेस्टीज व्हीकल’ को तुरंत बंद करने का आदेश; बिजली काटने और सरकारी सुविधाएं छीनने के निर्देश

आज के दिन ग्रुप बी और ग्रुप सी की शक्तिशाली टीमें मैदान पर उतरकर सुपर-राउंड में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से पूरा दमखम दिखाएंगी। आइए आपको बताते हैं आज होने वाले इन तीनों मैचों का पूरा शेड्यूल, भारतीय समय और लाइव टेलीकास्ट की पूरी टाइमिंग।

पहला मैच (ग्रूप बी): कतर बनाम स्विट्जरलैंड (Qatar vs Switzerland)

दिन की शुरुआत ग्रुप बी के एक बेहद तकनीकी और रणनीतिक मुकाबले से होगी, जहां एशियाई चैंपियन कतर का सामना यूरोप की मजबूत स्विस टीम से होने जा रहा है।

दूसरा मैच (ग्रुप सी): ब्राजील बनाम मोरक्को (Brazil vs Morocco) — ‘महामुकाबला’

आज के दिन का सबसे बड़ा और सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला ग्रुप सी में होने जा रहा है, जिस पर पूरी दुनिया के फुटबॉल फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की भिड़ंत अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे खतरनाक टीम मोरक्को से होगी।

तीसरा मैच (ग्रुप सी): हैती बनाम स्कॉटलैंड (Haiti vs Scotland)

तीसरे दिन का आखिरी और निर्णायक मुकाबला भी ग्रुप सी का ही होगा, जिसमें हैती और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज की रेस में खुद को जिंदा रखने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है।

Exit mobile version