LG का नया 4K स्मार्ट टीवी: Alpha 8 AI प्रोसेसर और 165Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च; जानें सभी दमदार फीचर्स

LG 4K Ultra HD Smart OLED TV

LG का नया 4K स्मार्ट टीवी: Alpha 8 AI प्रोसेसर और 165Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च; जानें सभी दमदार फीचर्स

टेक डेस्क। प्रीमियम स्मार्ट टीवी सेगमेंट में LG ने अपने नए फ्लैगशिप टीवी के साथ तकनीक को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। शानदार डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, AI-पावर्ड प्रोसेसर, 165Hz तक रिफ्रेश रेट और एडवांस साउंड सिस्टम से लैस यह टीवी होम एंटरटेनमेंट और नेक्स्ट-जनरेशन गेमिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है।

1. डिस्प्ले और AI पिक्चर टेक्नोलॉजी

  • प्रोसेसर: इसमें Alpha 8 AI Processor 4K Gen 3 दिया गया है, जो लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट को AI की मदद से 4K क्वालिटी के करीब अपस्केल (AI Super Upscaling 4K) करता है।

  • डिस्प्ले एनहांसमेंट: टीवी में Precision Dimming Ultra और Dynamic Tone Mapping Pro जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

  • स्मार्ट ब्राइटनेस: यह प्रोसेसर कमरे की रोशनी और एंबिएंट लाइट के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट कर देता है।

2. गेमिंग के लिए अल्ट्रा-स्मूथ फीचर्स

गैमर्स के लिए यह टीवी किसी पावरहाउस से कम नहीं है:

  • रिफ्रेश रेट: यह 165Hz तक Variable Refresh Rate (VRR) को सपोर्ट करता है, वहीं Motion Booster फीचर की मदद से रिफ्रेश रेट को 330Hz तक बढ़ाया जा सकता है।

  • गेमिंग सपोर्ट: AMD FreeSync, Auto Low Latency Mode (ALLM) और 4K/120Hz पर Dolby Vision Gaming का सपोर्ट मिलता है।

  • गेम डैशबोर्ड व पोर्टल: टीवी में डेडिकेटेड ‘Game Dashboard’ के साथ क्लाउड गेमिंग के लिए ‘LG Gaming Portal’ दिया गया है।

3. webOS 26 और AI चैटबॉट इंटीग्रेशन

टीवी webOS 26 पर काम करता है। इसमें Voice ID, AI Concierge और Google Gemini व Microsoft Copilot से चलने वाला स्मार्ट AI चैटबॉट एकीकृत है। Google Cast, Apple AirPlay, Google Home, Apple Home और LG ThinQ का पूरा सपोर्ट दिया गया है। टीवी में सुरक्षा के लिए LG Shield और एंटरटेनमेंट के लिए Multi View व LG Channels का सपोर्ट है।

इसे भी पढ़ें-  आनंद महिंद्रा की 'एक्सपायरी डेट' पर फैन की भविष्यवाणी, अरबपति ने दिया 'वारंटी' वाला मजेदार जवाब

4. सिनेमैटिक साउंड और ऑडियो टेक्नोलॉजी

 इसमें 40W का 2.2-चैनल पावरफुल स्पीकर सिस्टम है, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करता है।Alpha 8 AI Sound Pro की मदद से वर्चुअल सराउंड साउंड मिलता है, जबकि Clear Voice Pro डायलॉग्स को बिल्कुल साफ सुनाता है। इसके अलावा LG Sound Sync और WOW Orchestra का भी सपोर्ट है।

5. पोर्ट्स, कनेक्टिविटी और अन्य स्पेसिफिकेशंस

 4 HDMI पोर्ट्स (4K 120Hz, VRR, ALLM, eARC सपोर्टेड), 2 USB 2.0 पोर्ट्स, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, Ethernet, ऑप्टिकल आउटपुट और 2 RF इनपुट।बिना स्टैंड के इसका वजन 93.3 kg और स्टैंड के साथ 96 kg है। यह VESA वॉल-माउंटिंग को सपोर्ट करता है।टीवी के साथ AI Magic Remote MR26 और डिटैचेबल पावर केबल दी जाती है।