Friday, May 8, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह, आमदरा टोल के पास पलटी बस एक दर्जन यात्री घायल 

ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह, आमदरा टोल के पास पलटी बस एक दर्जन यात्री घायल

कटनी। मैहर से कटनी की ओर आ रही परिहार बस क्रमांक MP 19 P 7786 आमदरा टोल के पास ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और ओवरटेक करने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 10 से 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही NHAI 1033 एम्बुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

 

कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था संभाली गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि