Latest

Haryana Election Result 2019 : हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस के बीच सत्ता का टी-20, जानिए ताजा आंकड़े

Haryana Election Result 2019 LIVE Update : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। अभी डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं और फिर ईवीएम खोली जाएंगी। प्रदेश की सभी 90 सीटों के लिए एक चरण में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस बार भी यहांं भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। हालांकि कुछ छोटी पार्टियां भी मैदान में हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने अपने काम और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के आधार पर वोट मांगे, वहीं कांग्रेस ने सरकार के कामकाज की खामिया गिनाईं। 2014 में भाजपा ने पहली बार प्रदेश में बहुमत हासिल किया था। तब पार्टी ने 90 में से 47 सीट पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को 76.54 फीसदी वोट हासिल हुए थे। पढ़िए 2019 विधानसभा चुनावों की लाइव अपडेट –

9:57 AM: चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस के खाते में 21 सीट जाती नजर आ रही है। जननायक जनता पार्टी को 10 तो अन्य को 9 सीट मिल सकती है। प्रदेश में कुल 90 सीटे हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

9:27 AM: चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कुल 90 सीटों में से भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी भी एक-एक सीट पर आगे है। मनोहर लाल सरकार के तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन का कहना है कि ये शुरुआती रुझान हैं, भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

9:19 AM: ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस लगातार सुधार करती जा रही है। भाजपा 50 से घटकर 48 पर आ गई है और कांग्रेस 29 पर पहुंच गई है। अन्य खाते में 13 सीट है। कांग्रेस की स्थिति में हुए इस बदलाव ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। भुपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के बाहर कार्यकर्ता जुटने लगे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

9:09 AM: हरियाणा में भाजपा के तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। इनमें कैप्टन अभिमन्यु और रामविलास शर्मा शामिल हैं। अनिल विज जरूर आगे चल रहे हैं। कैथल में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। यहां रणदीप सुपरजेवाला पीछे चल रहे हैं। बीते उपचुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

9:03 AM: ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा को 90 में से 50 सीट मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस को 26 सीट मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 10 सीट जाती दिख रही है। अंबाला कैंट से मंत्री अनिल विज आगे चल रहे हैं।

मनोहर लाल करनाल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती नजर आ रही है। कुल 90 सीटों में से 18 पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस, जेजेपी और अन्य के खाते में एक-एक सीट जाती दिख रही है।

हरियाणा के शुरुआती रुझानों में भाजपा 4 सीट पर आगे चल रही है। हालांकि रुझानों में भाजपा से पहले कांग्रेस का खाता खुला था।

1 लाख 7 हजार मतपत्रों की गिनती हरियाणा में की जानी है। इसमें आधे घंटे का समय लगेगा। इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। करीब एक से डेढ़ घंटे में पहला रुझान मिलेगा।

काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुप्पी साध ली है। उनका कहना है कि वे 1 बजे तक इंतजार करेंगे और उसके बाद ही कुछ कहेंगे। वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें जेजेपी के साथ जाने में कोई आपत्ति नहीं है।

एक्जिट पोल के मुताबिक, प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। TV9 भारतवर्ष-CICRO के सर्वे के अनुसार हरियाणा में भाजपा को 69 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। जेजेडी को 6 और INLD को एक व अन्‍य को तीन सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

मौजूदा मुख्यमंत्री और इस चुनाव में भाजपा के चेहरे मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़े। कांग्रेस ने उनके खिलाफ तरलोचन सिंह को उतारा है। मौजूदा दौर में करनाल को सीएम मनोहर लाल का गढ़ माना जाता है। यानी उन्हें जीत दर्ज करने में परेशानी नहीं होना चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply