हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन, कटनी की कल रात 12 बजे से सभी तरह के खनिज परिवहन पर अनिश्चित कालीन हड़ताल

IMG 20260816 WA0056

हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन, कटनी की कल रात 12 बजे से सभी तरह के खनिज परिवहन पर अनिश्चित कालीन हड़ता

 

मध्यप्रदेश शासन के खनिज विभाग के पोर्टल में (T/P) Transict pass, जारी करते समय लोड माल की क्षमता भरते ही पोर्टल यदि ओवर लोडिंग पर भी (T/P) Transict pass, जारी करता है तो ओवर लोड की कार्यवाही नहीं होनी चाहिए ।

 

 

◆ कटनी जिले में किसी भी खनिज (चूनापत्थर, डोलोमाईट, लेटराइट, बाक्साइड, गिट्टी रेत) के परिवहन करती गाड़ियों पर कार्यवाही मोटर मालिक मोटर चालक के साथ उक्त (T/P) Transict pass, जनरेट करने वाली फर्म एवं खनिज प्राप्त करने वाली फर्म एवं वेंडर पर भी कार्यवाही का प्रावधान किया जाये कटनी जिले में रेत के परिवहन करने पर खनिज विभाग के पार्टल मे रेत कि (T/P) Transict pass, जारी करते समय cubic meter में जारी होता है। वाहन R.T.O. विभाग में GVW में दर्ज होता है। जिसके कारण नियमों में भ्रान्ति उत्पन्न होने के कारण परिवहन करने में समस्या होती है और वाहन ओवर लोड की श्रेणी में आ जाता है जिसके कारण R.T.O., Police एवं राजस्व विभाग अवैध कार्यवाही करता है।

 

कटनी जिले में भरपूर खनिज है चारो तरफ से खनिज का परिवहन किया जाता है। परन्तु परिवहन करते समय अवैध व्यक्तियों के द्वारा प्राशसनिक विभागो के नाम पर हर जगह हो रही वसूली पर रोक लगाई जाये ।

 

कटनी खनिज विभाग के द्वारा Bypass में Hitech Al Camera लगे हुए है जो कि गाड़ी में (T/P) Transict pass, है, यह जानकारी विभाग को भी मिलती है। परन्तु विभाग मोटर मालिक को परेशान करने के लिए गाड़ी रोक देते है। यह कृत्य बन्द होना चाहिए। जिससे परिवहन कर रही गाड़ी समय से पहुंच सके

 

जिला प्रशासन द्वारा सभी सीमेंट प्लांटो और जो शासकीय कार्य चल रहे है उसमे उपयोग होने वाले खनिज अंडरलोड एवं ट्रांसपोर्ट के भोड़े का निर्धारण किया जाए